फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEECUP Counselling 2025: पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए सातवें राउंड का सीट आवंटन जारी; 12 सितंबर तक जमा करें फीस

Tue, 09 Sep 2025 08:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEECUP Counselling 2025: जेईईसीयूपी ने पॉलिटेक्निक प्रवेश 2025 की काउंसलिंग के सातवें चरण का सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों को 10 से 12 सितंबर तक फीस जमा करनी होगी और 13 सितंबर तक दस्तावेज सत्यापन पूरा करना होगा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEECUP Counselling 2025: उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और फार्मेसी से जुड़े पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने सोमवार को काउंसलिंग के सातवें चरण (राउंड 7) का सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपनी सीट अलॉटमेंट सूची आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in  से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे देखें परिणाम

परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड किया जा सकता है, जिसे आगे की प्रवेश प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया की समय-सीमा

  • जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 10 से 12 सितंबर के बीच सिक्योरिटी और सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करनी होगी।
  • दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को अपने आवंटित कॉलेज में 10 से 13 सितंबर (शाम 5 बजे तक) रिपोर्ट करना होगा।

फीस और नियम


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को 3250 रुपये सीट स्वीकृति शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इसमें से 3000 रुपये ट्यूशन फीस में समायोजित होगी। शेष 250 रुपये काउंसलिंग शुल्क के रूप में देय होंगे। सीट अलॉटमेंट के इस चरण में सीट स्वतः फ्रीज़ हो जाएगी और फ्लोट का विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा।

दस्तावेज सत्यापन
  • सभी मूल प्रमाणपत्र
  • स्वयं-अभिप्रमाणित (self-attested) फोटोकॉपी
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

यह ध्यान देना आवश्यक है कि मूल दस्तावेज़ प्रस्तुत किए बिना सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।

मेरिट और विकल्प के आधार पर आवंटन

JEECUP की ओर से स्पष्ट किया गया है कि संस्थानों और कोर्स का आवंटन उम्मीदवार की मेरिट, भरे गए विकल्प और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें