स्कोर जारी होने से पहले क्या-क्या होगा?
सभी दर्ज आपत्तियों की समीक्षा के बाद जीकप बोर्ड द्वारा फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर रिजल्ट की घोषणा होगी। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के प्राप्त अंक, रैंक और अन्य आवश्यक जानकारी होगी जो आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अहम भूमिका निभाएगी।
कट-ऑफ और काउंसलिंग प्रक्रिया
रिजल्ट के साथ ही जीकप बोर्ड द्वारा श्रेणीवार कट-ऑफ अंक (Category-wise Cut-off) भी जारी किए जाएंगे। जो छात्र निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, वे ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। काउंसलिंग के तहत छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सीट अलॉटमेंट और कॉलेज चॉइस फिलिंग जैसे चरणों से गुजरना होगा।
JEECUP Result 2025: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “UPJEE Polytechnic Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन डिटेल्स (Application Number और Password) डालें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा- उसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकालें।
सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधियाकरिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि किसी महत्वपूर्ण अपडेट से न चूकें। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 में मिला स्कोर ही यह तय करेगा कि आपको किस कॉलेज और कोर्स में प्रवेश मिलेगा, इसलिए स्कोरकार्ड को सुरक्षित रखें।