पात्रता मानदंड
इस योजना में वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने वर्ष 2025 में बीएसईबी, सीबीएसई, आईसीएसई या किसी अन्य बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्ध +2 स्कूलों में 11वीं में दाखिला लेना चाहते हों।
आवेदन प्रक्रिया
सभी इच्छुक छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://coaching.biharboardonline.com/index पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय 100 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया
सभी पात्र छात्रों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और कोटिवार सीट उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तिथि और अन्य जानकारी वेबसाइट पर अलग से घोषित की जाएगी।