फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEECUP 2025: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़कर हुई 20 मई; नोटिस जारी

Thu, 15 May 2025 08:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEECUP 2025 Registration: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा को एक बार फिर से बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEECUP 2025 Registration Last Date: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि फिर से बढ़ा दी है। ताजा नोटिस के अनुसार, इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in. के माध्यम से 20 मई तक इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


शुरुआत में आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी जिसे बाद में बढ़ाकर 10 मई कर दिया गया था। परिषद ने फॉर्म सुधार तिथि में कोई बदलाव नहीं किया है। उम्मीदवार 20 मई तक अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पहले 10 मई, 2025 निर्धारित की गई थी। हालांकि, छात्रों के हित और जन कल्याण को ध्यान में रखते हुए, अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। संशोधित आवेदन विंडो अब 15 मई, 2025 से 20 मई, 2025 तक खुली रहेगी।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें