JEECUP 2023 {UPJEE(P)}: आवेदन शुल्क व अन्य विवरण
इससे पहले परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून तक थी, जिसे बढ़ाकर 15 जून, 2023 कर दिया गया था। उम्मीदवार यदि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित और परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें आवेदन शुल्क के रूप में ₹200/- का भुगतान करना होगा। जबकि उम्मीदवार सामान्य वर्ग या ओबीसी से संबंधित हैं तो उन्हें ₹300/- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
JEECUP 2023: यूपी जेईई परीक्षा कार्यक्रम जल्द होगा घोषित
आधिकारिक वेबसाइट का कहना है कि उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी UPJEE(P) की तारीख भी जल्द ही घोषित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in देख सकते हैं।