इस तारीख तक होगी परीक्षा
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा, 2022 27 जून, 2022 से शुरू होकर 30 जून, 2022 तक जारी रहेगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आइए जानते हैं परीक्षा से जुड़ी कुछ अहम गाइडलाइंस..
इन दस्तावेजों को रखें साथ
परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा का सबसे अहम दस्तावेज है। इसे साथ ही लेकर केंद्र पर आएं। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही अपने साथ में एक वैध पहचान पत्र और फोटोग्राफ भी साथ रखें।