इस तारीख को होंगे दस्तावेजों के सत्यापन
ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश की ओर से जारी किए गए ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन के शेड्यूल के मुताबिक जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन की सुविधा 15 से 17 सितंबर, 2022 तक उपलब्ध रहेगी। वहीं, तीसरे दौर का नया पंजीकरण 16 से 18 सितंबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा।
इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
JEECUP काउंसलिंग राउंड-2 के सीट अलॉटमेंट के नतीजे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन डिटेल सबमिट करने होंगे। ये जानकारियां उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र और आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
आगे की प्रक्रिया
सीट अलॉटमेंट लिस्ट को चेक करने के बाद जिन उम्मीदवारों को जो सीटें आवंटित की गई है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फ्रीज और फ्लोट विकल्प प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा। छात्रों को अपना च्वाइस लॉक 17 सितंबर, 2022 से पहले करना होगा। आवंटन सूची को स्वीकार करने वाले छात्रों को दिए गए समय पर दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करना आवश्यक है।