JEE Mains Results Final Provisional Answer Key 2023 Out: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन अप्रैल सेशन की फाइनल प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। पूर्व में जारी की गई प्रोविजनल आंसर की के कुछ प्रश्नों में बदलाव कर इसे जारी किया गया है। इसी प्रोविजनल फाइनल आंसर की के आधार पर जेईई मेन अप्रैल सेशन का, और दोनों सत्रों का कॉमन रिजल्ट जारी होगा। अप्रैल सत्र की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर आंसर की देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
JEE Main 2023 सेशन 2 फाइनल प्रोविजनल आंसर की पर क्लिक करें।
उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।