JEE Mains 2025 Session 2 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज जेईई मेन 2025 सत्र-2 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन करते समय कोई गलती की है, वे अब jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवश्यक सुधार कर सकते हैं। यह एक सीमित समय के लिए उपलब्ध होगा, इसलिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द विवरणों में आवश्यक सुधार कर लेना चाहिए।
जेईई मेन 2025 सत्र-2 के लिए सुधार विंडो 27 फरवरी, 2025 को खुली थी और यह 28 फरवरी, 2025 को रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी। इस अवधि के दौरान, उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। सुधार विंडो बंद होने के बाद, कोई भी परिवर्तन संभव नहीं होगा। उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड के साथ वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।