JEE Main 2023 April Session अप्रैल सत्र के लिए एफएक्यू जारी
करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन अप्रैल सत्र को लेकर जारी किए गए एफएक्यू के अनुसार जेईई मेन परीक्षा में ऐसे प्रश्न जिन्हें किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर ड्रॉप किया जाएगा, उनमें सेक्शन ए में मल्टीपल करेक्ट प्रश्नों के लिए सभी स्टूडेंट्स को मार्क्स दिए जाएंगे, चाहे स्टूडेंट्स उन्हें अटेम्प्ट करें या नहीं। जबकि सेक्शन बी में न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड प्रश्नों में केवल ऐसे स्टूडेंट्स को ड्रॉप किए गए प्रश्नों के मार्क्स दिए जाएंगे, जिन्होंने उस प्रश्न को अटेम्प्ट किया होगा।
JEE Main 2023 April Session 90 में से 75 प्रश्न हल करने होंगे
गौरतलब है की जेईई मेन परीक्षा में 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न-पत्र विषयवार दो भागों में विभाजित होगा। फिजिक्स, कैमिस्ट्री व मैथ्स में सेक्शन ए व सेक्शन बी होंगे। सेक्शन ए में हर विषय में 20 बहुविकल्पीय सवाल दिए जाएंगे। वहीं सेक्शन बी में न्यूमेरिकल वैल्यु बेस्ड 10 सवाल दिए जाएंगे, इन 10 में से कोई पांच सवाल विद्यार्थियों को हल करने होंगे। इस तरह से पूरे पेपर में कुल 90 प्रश्नों में से 75 प्रश्न हल करने का मौका दिया जाएगा।
JEE Main April 2023 गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग
प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का होगा, इसके साथ बहुविकल्पीय प्रश्नों का सही उत्तर देने पर चार अंक दिए जाएंगे, एवं गलत उत्तर देने पर एक मार्क की नेगेटिव मार्किंग होगी, इसके साथ ही न्यूमेरिकल वैल्यु बेस्ड प्रश्नों के सही उत्तर देने पर चार अंक मिलेंगे व गलत उत्तर पर एक मार्क की नैगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस प्रकार कुल प्रश्न- पत्र 300 अंकों का होगा।