फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Mains 2023: जेईई मेन में ड्रॉप क्वेश्चन के सभी को नहीं मिलेंगे मार्क्स, 50 हजार से अधिक नए आवेदन

Tue, 21 Feb 2023 01:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Mains 2023: अप्रैल परीक्षा के लिए अभी तक 50 हजार से अधिक ऐसे नए स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं, जिन्होंने पहले जनवरी सेशन के लिए कोई आवेदन नहीं किया था और पहली बार अप्रैल सेशन में परीक्षा देने के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
JEE Main Session 2 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main April 2023 Session: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे सत्र यानी जेईई मेन अप्रैल सेशन (JEE MAIN) की आवेदन प्रक्रिया जारी है। अप्रैल परीक्षा के लिए अभी तक 50 हजार से अधिक ऐसे नए स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं, जिन्होंने पहले जनवरी सेशन के लिए कोई आवेदन नहीं किया था और पहली बार अप्रैल सेशन में परीक्षा देने के लिए आवेदन कर रहे हैं। जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2023 तक है। 

विज्ञापन

 

JEE Main 2023 April Session अप्रैल सत्र के लिए एफएक्यू जारी

करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन अप्रैल सत्र को लेकर जारी किए गए एफएक्यू के अनुसार जेईई मेन परीक्षा में ऐसे प्रश्न जिन्हें किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर ड्रॉप किया जाएगा, उनमें सेक्शन ए में मल्टीपल करेक्ट प्रश्नों के लिए सभी स्टूडेंट्स को मार्क्स दिए जाएंगे, चाहे स्टूडेंट्स उन्हें अटेम्प्ट करें या नहीं। जबकि सेक्शन बी में न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड प्रश्नों में केवल ऐसे स्टूडेंट्स को ड्रॉप किए गए प्रश्नों के मार्क्स दिए जाएंगे, जिन्होंने उस प्रश्न को अटेम्प्ट किया होगा।

 

JEE Main 2023 April Session 90 में से 75 प्रश्न हल करने होंगे

गौरतलब है की जेईई मेन परीक्षा में 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न-पत्र विषयवार दो भागों में विभाजित होगा। फिजिक्स, कैमिस्ट्री व मैथ्स में सेक्शन ए व सेक्शन बी होंगे। सेक्शन ए में हर विषय में 20 बहुविकल्पीय सवाल दिए जाएंगे। वहीं सेक्शन बी में न्यूमेरिकल वैल्यु बेस्ड 10 सवाल दिए जाएंगे, इन 10 में से कोई पांच सवाल विद्यार्थियों को हल करने होंगे। इस तरह से पूरे पेपर में कुल 90 प्रश्नों में से 75 प्रश्न हल करने का मौका दिया जाएगा। 

 

विज्ञापन

JEE Main April 2023 गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग

प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का होगा, इसके साथ बहुविकल्पीय प्रश्नों का सही उत्तर देने पर चार अंक दिए जाएंगे, एवं गलत उत्तर देने पर एक मार्क की नेगेटिव मार्किंग होगी, इसके साथ ही न्यूमेरिकल वैल्यु बेस्ड प्रश्नों के सही उत्तर देने पर चार अंक मिलेंगे व गलत उत्तर पर एक मार्क की नैगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस प्रकार कुल प्रश्न- पत्र 300 अंकों का होगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें