फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2022: जेईई मेन दूसरे चरण के बाद होगा एडिशनल राउंड, एनटीए सिर्फ इन छात्रों को देगा मौका

Fri, 29 Jul 2022 10:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA JEE Mains 2022 Special Additional Chance : जेईई मेन जून तथा जुलाई में जारी परीक्षा के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने तकनीकी समस्याओं का सामना किया था। ऐसे कई विद्यार्थियों ने एनटीए को इस संबंध में ई-मेल के माध्यम से शिकायत की थी।  
विज्ञापन
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA JEE Mains 2022 Special Chance: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन में शामिल हुए 254 विद्यार्थियों की दोबारा परीक्षा में शामिल करने की स्वीकृति दी है। इन विद्यार्थियों की परीक्षा 30 जुलाई को होगी। गत दिनों आयोजित की गई जेईई मेन जून तथा जुलाई में जारी परीक्षा के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने तकनीकी समस्याओं का सामना किया था। ऐसे कई विद्यार्थियों ने एनटीए को इस संबंध में ई-मेल के माध्यम से शिकायत की थी।  

विज्ञापन

JEE Mains 550 से ज्यादा विद्यार्थियों ने की थी NTA को शिकायत

एनटीए को ई-मेल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 550 थी। इन विद्यार्थियों के ई-मेल के अध्ययन करने के बाद इनमें से 254 विद्यार्थियों की शिकायतें ऐसी पाई गई, जिनसे एनटीए के अधिकारी सहमत थे और इसके बाद उन्हें दोबारा परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई। इन विद्यार्थियों की परीक्षा 30 जुलाई को होगी। 
इसके अलावा 15 विद्यार्थी ऐसे भी हैं जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जिसे स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को उनके लिए एडिशनल सेशन आयोजित करते हुए दोबारा परीक्षा में शामिल करने का अवसर देने का आदेश दिया।  
 

JEE Mains कंप्यूटर बंद होने, जूम इन - जूम आउट जैसी समस्याएं

ये ऐसे विद्यार्थी थे, जिन्होंने परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं का सामना किया था। इसमें कंप्यूटर बार-बार बंद होना, जूम-इन, जूम आउट की समस्या, प्रश्नों का ब्लर दिखना, सेशन एक्सपायर हो जाना, प्रश्नों के उत्तर का लॉक नहीं होना जैसी कई समस्याएं आई थी। एनटीए ने इस संबंध में पूर्व में ही विद्यार्थियों को सूचित किया हुआ था कि वे इस बारे में ई-मेल के माध्यम से सूचित कर सकते हैं। 

 

JEE Mains सेशन-2 की अंतिम परीक्षा 30 जुलाई को

वहीं, करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई मेन सेशन-2 की अंतिम परीक्षा 30 जुलाई को होगी। इसके उपरांत दो या तीन दिनों में विद्यार्थियों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स, प्रोविजनल आंसर की एवं प्रश्न पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को जारी की गई आंसर की को चैलेंज करने का अवसर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आवेदन सात अगस्त से

छह अगस्त को जेईई मेन की ऑल इंडिया रैंक फाइनल आंसर की के साथ जारी कर दी जाएगी। इसके बाद सात अगस्त से जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे, यह अवसर सिर्फ जेईई मेन के जारी किए गए परिणामों में शीर्ष ढाई लाख विद्यार्थियों के लिए होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें