फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Result 2021 Live: जेईई मेन का रिजल्ट जारी, छह छात्रों का स्कोर 100 एनटीए, ऐसे देखें परिणाम

Mon, 08 Mar 2021 10:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

2021 JEE Main Result Live Updates News in Hindi: जेईई मेन 2021 परीक्षा के फरवरी सत्र की परीक्षा का परिणाम एनटीए 08 मार्च सोमवार को जारी हो गया है। जेईई मेन में इस वर्ष छह अभ्यर्थियों ने 100 एनटीए स्कोर किया है। इनमें दो अभ्यर्थी दिल्ली के हैं। अभ्यर्थी फरवरी सत्र के परीक्षा परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पूर्व में जानकारी दी थी कि जेईई मुख्य परीक्षा 2021 के फरवरी सत्र का रिजल्ट मार्च के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। आपकी सुविधा के लिए हम यहां https://www.amarujala.com/education पर लाइव अपडेट ब्लॉग चला रहे हैं।  इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से आपको जेईई मेन 2021 से जुड़ी हर ताजा जानकारी और सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:33 PM, 08-Mar-2021

इस लिंक से देखें अपना परिणाम

जेईई मेन परीक्षा 2021 का परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

10:22 PM, 08-Mar-2021

परीक्षा के लिए कुल 742 पर्यवेक्षक किए गए थे तैनात

जेईई मेन परीक्षा 2021 के सुचारू और निष्पक्ष आयोजन के लिए परीक्षा केंद्रों पर कुल 742 पर्यवेक्षक तो तैनात किया गया था। इनके अलावा 261 शहर समन्वयक, 19 क्षेत्रीय समन्वयक, 06 विशेष समन्वयक और 02 राष्ट्रीय समन्वयक भी तैनात किए गए थे।

10:11 PM, 08-Mar-2021

इन 13 भाषाओं में आयोजित हुई थी परीक्षा

जेईई मेन 2021 परीक्षा इस वर्ष 13 भाषाओं में आयोजित कराई गई थी। इन भाषाओं में अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, असमी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल थीं।

विज्ञापन
09:47 PM, 08-Mar-2021

इन छह अभ्यर्थियों का स्कोर 100 एनटीए

जेईई मेन 2021 में 100 एनटीए स्कोर पाने वाले छह अभ्यर्थियों में राजस्थान के साकेत झा, दिल्ली के प्रवर कटारिया, दिल्ली से ही रंजिम प्रबल दास, चंडीगढ़ से गुरमृत सिंह, महाराष्ट्र से सिद्धांत मुखर्जी और गुजरात से अनंत कृष्ण किदाम्बी का नाम शामिल है। 
 

 

09:43 PM, 08-Mar-2021

छह छात्रों ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किया

जेईई मेन फरवरी 2021 सत्र में छह छात्रों ने 100 एनटीए स्कोर हासिल कर परचम लहराया है। वहीं 41 छात्र टॉपर्स की लिस्ट में शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
09:22 PM, 08-Mar-2021

शिक्षा मंत्री निशंक ने दी बधाई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रिय छात्रों, जेईई (मुख्य) फरवरी सत्र 2021 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। पिछले साल तक, परीक्षा केवल 3 भाषाओं में होती थी, लेकिन इस बार यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी और परिणाम 10 दिनों में घोषित किए गए हैं। यह एनटीए की बड़ी उपलब्धि है।

09:09 PM, 08-Mar-2021

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 6.52 लाख (6,52,627) अभ्यर्थी इसमें बैठे थे। अभ्यर्थी nta.ac.in, ntaresults.nic.in, jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि बीई या बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। जानकारों के मुताबिक, इस साल जेईई मेन की कटऑफ सूची 90 प्रतिशत अंक तक जा सकती है।

04:47 PM, 08-Mar-2021

जेईई में छात्रों को कई अवसर मिलेंगे

जेईई मेन 2021 एक वर्ष में चार बार आयोजित करने के पैटर्न से छात्रों को उनकी गलतियों और कमजोर क्षेत्रों को जानने का मौका मिलेगा। यह बदलाव उन्हें उनके स्कोर में सुधार के लिए कई अवसर प्रदान करेगा। जिससे परीक्षा के अगले चरण में अच्छी तरह से तैयारी कर सकेंगे। 
 

02:54 PM, 08-Mar-2021

नेगेटिव मार्किंग नहीं

एनटीए ने जेईई मेन 2021 के लिए नया परीक्षा पैटर्न तैयार किया था। अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों में से केवल 75 का उत्तर देना होगा। इसमें 15 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे जिनके लिए कोई नकारात्मक मूल्याकंन नहीं होगा। 

02:17 PM, 08-Mar-2021

हर साल लगभग 7-8 लाख उम्मीदवार

बता दें कि हर साल लगभग 7-8 लाख उम्मीदवार IIT, NIT, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTI), संस्थानों / विश्वविद्यालयों द्वारा वित्त पोषित / मान्यता प्राप्त / राज्य सरकारों में दाखिले के लिए जेईई मेन परीक्षा के लिए पंजीकरण कराते हैं। 

02:03 PM, 08-Mar-2021

पहले चरण की परीक्षा फरवरी में हुई थी

पहले चरण की परीक्षा 23 से 26 फरवरी, 2021 को हुई थी। इसके बाद दूसरा सत्र 15 से 18 मार्च तक, तीसरा सत्र 27 से 30 अप्रैल तक और चौथा सत्र 24 से 28 मई 2021 तक आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन के पहले सत्र के लिए एडमिट कार्ड फरवरी 2021 के पहले सप्ताह में जारी किए थे। अगले चरणों की भी परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पारी सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पारी की परीक्षा 03 से 06 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

01:32 PM, 08-Mar-2021

जेईई मेन की फाइनल आसंर की यहां से करें डाउनलोड

उम्मीदवार जेईई मेन 2021 आंसर की का उपयोग करके अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। वहीं बता दें कि इसके साथ ही जेईई मेन 2021 परीक्षा का दूसरा चरण 15 मार्च से शुरू होगा।
मार्च सत्र के लिए पंजीकरण पोर्टल को खोल दिया गया है। जेईई मेन की फाइनल आसंर की डाउनलोड करने के लिए यहां इस लिंक पर क्लिक करें। 

12:34 PM, 08-Mar-2021

ऐसे चेक कर सकेंगे जेईई मुख्य परीक्षा 2021 के फरवरी सत्र का रिजल्ट

  1. सबसे पहले अभ्यर्थियों को जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
  3. यहां होम पेज पर ही अभ्यर्थियों को जेईई परीक्षा का लिंक मिलेगा।
  4. जिस पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी जानकारी भरनी होगी।
  5. इसके बाद अभ्यर्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं।
  6. ध्यान रहे कि जेईई मेन 2021 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक घोषणा के बाद ही खुलेगा। 
     

11:58 AM, 08-Mar-2021

यहां देख सकेंगे लाइव रिजल्ट

रिजल्ट की घोषणा के बाद अभ्यर्थी फरवरी सत्र के परीक्षा परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे। आपकी सुविधा के लिए हम यहां अमर उजाला डॉट कॉम पर लाइव अपडेट ब्लॉग चला रहे हैं। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से आप जेईई मेन का रिजल्ट जारी होते ही अपना परिणाम यहां देख पाएंगे।

11:56 AM, 08-Mar-2021

जेईई मेन 2021 फरवरी सत्र का रिजल्ट जल्द जारी होगा

जेईई मेन 2021 फरवरी सत्र का रिजल्ट जल्द जारी होने जा रहा है। एनटीए जेईई मेन 2021 परीक्षा के फरवरी सत्र का परिणाम 08 मार्च सोमवार को जारी कर सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पूर्व में जानकारी दी थी कि जेईई मुख्य परीक्षा 2021 के फरवरी सत्र का रिजल्ट मार्च के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। 

11:54 AM, 08-Mar-2021

जेईई मेन 2021 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने का सीधा लिंक

जिन छात्रों ने 23 से 26 फरवरी, 2021 के बीच किसी भी पारी में यह इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई की मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वे एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से फरवरी 2021 की परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यहां फाइनल आंसर की डाउनलोड करने का सीधा लिंक भी दिया गया है। 
 

11:52 AM, 08-Mar-2021

एनटीए ने जारी की जेईई मेन फरवरी 2021 परीक्षा की फाइनल आंसर की

फरवरी 2021 में जेईई मेन के पहले चरण की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक बेहद अहम खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन फरवरी 2021 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। 

11:50 AM, 08-Mar-2021

जेईई परीक्षा का आयोजन चार चरणों में

इस साल जेईई एडवांस परीक्षा 3 जुलाई को आयोजित होगी। आपको बता दें कि जेईई परीक्षा का आयोजन इस साल चार चरणों में हो रहा है। पहले चरण की परीक्षा हो चुकी है और अब मार्च, अप्रैल और मई चरणों की परीक्षा होनी है। इसके लिए एनटीए ने  परीक्षा केंद्र बढ़ाने का फैसला लिया है। 


 

11:24 AM, 08-Mar-2021

JEE Main Result 2021 Live: जेईई मेन का रिजल्ट जारी, छह छात्रों का स्कोर 100 एनटीए, ऐसे देखें परिणाम

एनटीए का कहना है कि जेईई मेन 2021 परीक्षा के फरवरी सत्र का रिजल्ट एग्जामिनेशन कैलेंडर के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को रिजल्ट संबंधी किसी भी तरह के अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए। बीटेक एप्लीकेंट के लिए जेईई मुख्य 2021 परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी, 25 फरवरी और 26 फरवरी को हुआ था। वहीं, बी प्लानिंग और बीआर्क के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित हुई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें