फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Mains Result: जेईई मेन जून सत्र में इतने छात्रों को मिला 100 पर्सेंटाइल, यहां देखें पूरा डेटा

Mon, 11 Jul 2022 03:57 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Mains Result: एनटीए द्वारा जेईई मेन - 2022 सत्र - 1 का पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए परीक्षा का आयोजन 24 जून से लेकर 20 जून, 2022 तक किया गया था।
विज्ञापन
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Mains Result: एनटीए की ओर से जेईई मेन जून सत्र के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। देश की तीसरी सबसे बड़ी परीक्षा के परिणाम को बीती रात जारी किया गया। जिन छात्रों इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने परीक्षा के परिणाम से जुड़ा नोटिस भी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। इस नोटिस में में  परीक्षा में 100 परसेंटाइल पाने वाले छात्रों के नाम समेत विभिन्न जानकारियां दी गई हैं। आइए जानते हैं परिणाम का पूरा डेटा-:

विज्ञापन

JEE Mains Result: इतने छात्रों को मिला 100 पर्सेंटाइल
एनटीए की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार कुल 14 छात्रों को जेईई मेन जून सत्र की परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ है। इन सभी छात्रों के नाम नीचे टेबल में दिए गए हैं-: 
 
क्रम      नाम  
  राज्य
 
1 जस्ति यशवंत वी वी एस तेलंगाना
2 सार्थक माहेश्वरी  हरियाणा
3 अनिकेत चट्टोपाध्याय तेलंगाना
4 धीरज कुरुकुंडा तेलंगाना
5 कोय्याना सुहास आंध्र प्रदेश
6  कुशाग्र श्रीवास्तव झारखंड
7 मृणाल गर्ग पंजाब
8 स्नेहा पारीक  असम
9  नव्या राजस्थान
10 पेनिकलपति रवि किशोर आंध्र प्रदेश
11 पोलीसेटी कार्तिकेय आंध्र प्रदेश
12 बोया हरेन सात्विक कर्नाटक
13 सौमित्र गर्ग उत्तर प्रदेश
14 रूपेश बियाणी तेलंगाना
 

JEE Mains Result: कब हुई थी परीक्षा?
एनटीए द्वारा जेईई मेन - 2022 सत्र - 1 का पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए परीक्षा का आयोजन 24 जून से लेकर 20 जून, 2022 तक किया गया था। परीक्षा में कुल 7,69,589 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 5,47,867 लड़के थे और 2,21,719 लड़कियां थी। बता दें कि परीक्षा का आयोजन कुल 407 शहरों में 588 केंद्रों पर किया गया था। इनमें 17 शहर (मनामा, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, लागोस/अबुजा, कोलंबो, जकार्ता, विएना, मॉस्को, पोर्ट लुई, और बैंकॉक) भारत के बाहर के भी थे। 

JEE Mains Result: 13 भाषाओं में हुई थी परीक्षा
JEE MAIN Session-1 परीक्षा का आयोजन कुल 13 भाषाओं- असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में किया गया था। 
विज्ञापन

JEE Mains Result: अब परिणाम के बाद क्या?
एनटीए जेईई मेन के सेशन-1 और सेशन-2 के परिणाम के बाद एक संयुक्त मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इसी में बताए गए रैंक के अनुसार फाइनल कट ऑफ भी जारी की जाएगी। इस लिस्ट में शीर्ष 2.50 लाख तक रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस परीक्षा भाग लेने का मौका मिलेगा।  

यहां देखें एनटीए का आधिकारिक नोटिस- NTA JEE MAINS
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें