फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Registration 2021: जेईई मेन 2021 के पहले सेशन लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Thu, 17 Dec 2020 11:27 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेईई मेन 2021 के पहले सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।  पहला सेशन 23 से 26 फरवरी 2021 को आयोजित किया जाना है। जेईई मेन 2021 के फरवरी सेशन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षकों से आज करेंगे संवाद

जेईई मेन 201 रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 16 जनवरी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान 17 जनवरी 2021 तक कर सकते हैं। बता दें कि जईई मेन 2021 परीक्षा में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। अगले साल जेईई मेन परीक्षा वर्ष में दो की बजाय चार बार आयोजित होगी। परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई माह के दौरान आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी इस बार इन चारों सेशन की परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। बता दें कि  केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बुधवार को जेईई मेन परीक्षा 2021 के कार्यक्रम और आयोजित किए जाने वाले चरणों की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-'एनिमेशन व विजुअल इफेक्ट' की पढ़ाई के लिए सरकार खोलेगी संस्थान: प्रकाश जावड़ेकर

जेईई मेन 2021 के पेपर पैटर्न में भी बदलाव किया जाएगा और 20 च्वाइस बेस्ड क्वेश्चंस होंगे। जेईई मेन 2021 परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू के साथ-साथ असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलूगू क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें