जेईई मेन में इन विवरणों में हो सकता है सुधार
- कोर्स (पेपर)
- प्रश्न पत्र का माध्यम
- पात्रता के स्टेट कोड
- परीक्षा शहर (उपलब्ध विकल्पों के अनुसार)
- शैक्षणिक योग्यता विवरण (कक्षा 10 और 12)
- लिंग
- श्रेणी
- शुल्क भुगतान (यदि लागू हो)
JEE Main Session 2: इन विवरणों में नहीं हो सकती संशोधन
जिन उम्मीदवारों ने 2 से 25 फरवरी 2025 के बीच केवल सत्र 2 के लिए पंजीकरण किए हैं, उन्हें निम्नलिखित विवरणों में बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी:
- मोबाइल नंबर
- ई-मेल पता
- स्थायी और वर्तमान पता
- इमरजेंसी कॉन्टेक्ट डिटेल्स
- उम्मीदवार की तस्वीर
इन डिटेल्स को बदलने की अनुमति होगी
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
पंजीकरण के बाद कर सकेंगे सुधार
जेईई मेन सत्र-2 में पंजीकृत उम्मीदवार अपनी आवेदन जमा करने के बाद निम्नलिखित डिटेल्स में सुधार कर सकेंगे:
- शैक्षणिक योग्यता विवरण (कक्षा 10 और 12)
- पात्रता के लिए स्टेट कोड
- जन्म तिथि
- लिंग
- श्रेणी
- उप-श्रेणी/ दिव्यांग
- हस्ताक्षर
- पेपर
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहर का चयन और परीक्षा का माध्यम भी बदल सकते हैं।