फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2025 Answer Key: गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी हुई जारी, सही जवाब पर दावा करने का आखिरी मौका एक मार्च तक

Thu, 27 Feb 2025 11:34 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2025 Answer Key Out: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग की उत्तर कुंजी आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए गेट आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2025 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की द्वारा आज ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) की उत्तर कुंजी आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी के साथ परीक्षा प्राधिकरण ने आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसमें अभ्यर्थी 1 मार्च तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं, जो भी परीक्षार्थी किसी उत्तर को लेकर असंतुष्ट हैं, वे समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करके अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी। आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन

इन दिन हुई परीक्षा  

गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की गई थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी अब कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (MI), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE), डेटा एनालिटिक्स (DA), और सिविल इंजीनियरिंग (CE) सहित प्रमुख धाराओं के लिए गेट 2025 विषयवार उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
 

परीक्षा पैटर्न

गेट 2025 परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न थे: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), बहुचयनित प्रश्न (MSQs), और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT)।

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य और कला/मानविकी में विभिन्न स्नातक विषयों के बारे में उम्मीदवारों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।
 

उत्तर कुंजी कैसे करें डाउनलोड?

  • उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर GATE 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। 
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और उसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें