JEE Mains 2024 Result Out: रिजस्ट आने के बाद क्या करें?
एनटीए आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2024 कटऑफ जारी करेगा। जिन छात्रों ने वैध अंकों के साथ जेईई मेन उत्तीर्ण किया है, वे आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए 27 अप्रैल, 2024 से जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं। जोसा काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 10 जून, 2024 को अस्थायी रूप से शुरू होगा। योग्य उम्मीदवार कॉलेज आवंटन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
JEE Mains 2024 Result Out: स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण
जेईई मेन स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन संख्या
- रोल नंबर
- प्रतिशत
- कुल मिलाकर एनटीए स्कोर
- प्रतिशत
- विषयवार एनटीए स्कोर
- आवेदक की श्रेणी और राष्ट्रीयता
- पीडब्ल्यूडी पात्रता
उम्मीदवारों को जेईई मेन 2024 का अंतिम स्कोरकार्ड उनके पंजीकृत ई-मेल पते पर प्राप्त होगा। आधिकारिक स्कोरकार्ड पर केवल सामान्यीकृत स्कोर का उल्लेख किया गया है। एनटीए जेईई मेन परिणाम 2024 के संबंध में किसी भी प्रश्न पर विचार नहीं करेगा क्योंकि आवेदकों को उत्तर कुंजी चुनौती विकल्प के माध्यम से अवसर दिया गया था।
JEE Mains 2024 Result Out: कैसे देखें रिजल्ट?
परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करे सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- जेईई मेन 2024 परिणाम टैब पर क्लिक करें।
- निर्दिष्ट फील्ड में उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें।
- अब स्कोरकार्ड और रैंक विवरण के साथ जेईई मेन का परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की आवश्यकता के लिए स्कोरकार्ड को पीडीएफ डाउनलोड करे लें।