कुछ नियमों का पालन करने के सुझाव
- मोबाइल टीवी, सोशल मीडिया से दूरी रखें, परीक्षा की तैयारी करने के लिए आवश्यक है कि अपनी विषय की तैयारी के अनुसार सभी विषयों को प्रतिदिन उचित समय दें।
- खान-पान का विशेष ध्यान रखें। थोड़े थोड़े समय के बाद तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
- तैयारी करने वाले विषय का अभ्यास लिख कर करें। दो विषयों की पढ़ाई के बीच एक छोटा ब्रेक लें।
- दिन में थोड़ी नींद लेकर अपने मस्तिष्क को आराम दें, आठ घंटे की नींद ले।
- अपनी तैयारियों का आकलन करें।
- स्वयं पर भरोसा होना चाहिए कि आप परीक्षाओं की अच्छी और पूरी तैयारी करने में सक्षम है।
- यह ध्यान रखें कि यह परीक्षा जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं है और इसमें खराब प्रदर्शन होने से भविष्य के दरवाजे बंद नहीं होगे।
परीक्षा की तैयारी व तनाव को लेकर सवाल हों तो अमर उजाला को aucbsehelp@ gmail.com इस ईमेल पर भेज सकते हैं। सीबीएसई विशेषज्ञों से सवालों के जवाब लेकर इन्हें अप्रैल के प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित किया जाएगा।