फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से मई सत्र की परीक्षा स्थगित, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Tue, 04 May 2021 04:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

-कोरोना की वजह से जेईई मेन 2021 मई सत्र की परीक्षा स्थगित
-24 मई से शुरू हो रही जेईई मेन परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की वजह से जेईई मेन 2021 मई सत्र की परीक्षा स्थगित हो गई है। इस बात की सूचना शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 24 मई से शुरू हो रही जेईई मेन परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा को कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए स्थगित किया गया है। मई सत्र की परीक्षा 24 मई, 25 मई, 26 मई, 27 मई और 28 मई को आयोजित होनी थी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कर्नाटक: कोरोना वायरस की वजह से पीयूसी 2 परीक्षा स्थगित, जानिए कब जारी होंगी नई तारीख

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मई सत्र के लिए पंजीकरण की घोषणा बाद में की जाएगी और अप्रैल और मई सत्र का परीक्षा की संशोधित तिथियों का भी पुनर्निर्धारण किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने अपने ट्विट में लिखा कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई वर्तमान स्थिति को देखते हुए एवं छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेईई मुख्य मई सत्र की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्र किसी भी तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आपको बता दें कि कोरोना वायरस के दूसरी लहर में जिस तरह से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है उसे देखते हुए कई अन्य परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। जेईई मेन परीक्षा को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मई में आयोजित होने वाली अपनी सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें