JEE Main Admit Card 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगी। जेईई परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। फरवरी के दूसरे हफ्ते में जेईई मेन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी एनटीए की तरफ से प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। प्रवेश पत्र के जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-जानिए, कब से होंगी उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं?
इस साल जेईई मेन की परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में होगी। यह परीक्षा चार सत्रों में होगी। फरवरी सत्र की परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक होगी। इसके बाद दूसरे सत्र की परीक्षा 15-18 मार्च तक होगी। तीसरे सत्र की परीक्षा 27-30 अप्रैल और चौथे सत्र की परीक्षा 24-28 मई तक होगी। इसके साथ ही, जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इस वर्ष छात्रों को कुल 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे। 15 वैकल्पिक प्रश्नों की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे जेईई मेन प्रवेश पत्र
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिसे क्लिक करते ही आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-ध्यान रहे कि प्रवेश पत्र तभी खुलेगा जब आधिकारिक तौर पर जारी हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें-CBSE Board Exams 2021: LOC के लिए फिर से खोली गई 10वीं-12वीं की रजिस्ट्रेशन व करेक्शन विंडो