फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Result: जेईई मेंस के नतीजे घोषित, 96.26% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 12 ने हासिल किए पूरे-पूरे अंक

Mon, 16 Feb 2026 06:53 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Mains 2026 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एजेंसी ने अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट दोनों प्रकाशित कर दिए हैं। अब अभ्यर्थी अपना-अपना स्कोर देख सकते हैं। रिजल्ट का पीडीएफ नीचे उपलब्ध है...
 
विज्ञापन
JEE Main 2026 Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Freepik)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Mains 2026 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सत्र-1 परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। एजेंसी ने अंतिम उत्तर कुंजी के साथ परिणाम का विस्तृत पीडीएफ भी प्रकाशित कर दिया है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं।
विज्ञापन

 

12 अभ्यर्थियों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर

जारी परिणाम के अनुसार, इस बार 12 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। यानी इन उम्मीदवारों ने परीक्षा में सर्वाधिक संभव अंक प्राप्त किए हैं। पेपर-1 (बीई/बीटेक) में 12 अभ्यर्थियों ने 100 एनटीए स्कोर (पर्सेंटाइल) हासिल किया। आवेदन संख्या के क्रम में उनके नाम इस प्रकार हैं:
 
क्रमांक अभ्यर्थी का नाम राज्य (योग्यता का राज्य)
1 श्रेयस मिश्रा दिल्ली (एनसीटी)
2 नरेंद्रबाबू गारी महित आंध्र प्रदेश
3 शुभम कुमार बिहार
4 कबीर छिल्लर राजस्थान
5 चिरंजीब कर राजस्थान
6 भावेश पात्रा ओडिशा
7 अनय जैन हरियाणा
8 अर्नव गौतम राजस्थान
9 पसाला मोहिथ आंध्र प्रदेश
10 माधव विराडिया महाराष्ट्र
11 पुरोहित निमय गुजरात
12 विवान शरद महिस्वारी तेलंगाना
 

कितने अभ्यर्थी शामिल हुए?

  • कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 13,55,293
  • कुल उपस्थित अभ्यर्थी: 13,04,653
  • उपस्थिति प्रतिशत: 96.26%

21 से 28 जनवरी तक हुई परीक्षा

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2026 सत्र-1 (जनवरी) के पेपर-1 (बीई/बीटेक) का परिणाम घोषित हो चुका है। परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश के 326 शहरों के 658 केंद्रों पर हुई, जिनमें विदेश के 15 शहर भी शामिल रहे।

परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 13 भाषाओं में आयोजित की गई, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, कन्नड़, उर्दू समेत अन्य भाषाएं शामिल रहीं।

जेईई मेन 2026 रिजल्ट पीडीएफ...
विज्ञापन

पेपर-2 के नतीजे बाद में प्रकाशित होंगे

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि पेपर-1 का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जबकि पेपर-2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) का परिणाम बाद में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आगे की प्रवेश प्रक्रिया और जेईई एडवांस्ड की पात्रता इसी स्कोर के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें