जेईई मेन परीक्षा शेड्यूल
एनटीए ने पंजीकरण के साथ ही जेईई मेन 2026 की परीक्षा तिथियां भी घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे -
- पेपर 1: बीई / बीटेक के लिए
- पेपर 2: बीआर्क / बीप्लानिंग के लिए
परीक्षा दो शिफ्ट में होगी:
- पहली शिफ्ट – सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट – दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
पिछले साल की तरह इस बार भी सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
जेईई मेन 2026 के पात्रता मानदंड के अनुसार, जो उम्मीदवार पिछले तीन वर्षों में कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा पास कर चुके हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। पात्रता से जुड़ी पूरी जानकारी सूचना बुलेटिन में उपलब्ध है।
इस बार मिलेगा ऑनस्क्रीन कैलकुलेटर
पहली बार, एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा में एक ऑनस्क्रीन मानक कैलकुलेटर की सुविधा दी है। इससे छात्र परीक्षा के दौरान बुनियादी गणनाएं (basic calculations) कर सकेंगे।
हालांकि, भौतिक कैलकुलेटर (Physical Calculator) लाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर इस्तेमाल करता पाया गया, तो उसे अयोग्य घोषित किया जाएगा और यह अनुचित साधन (unfair means) माना जाएगा।
जेईई मेन परीक्षा पैटर्न
पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में दो-दो सेक्शन होंगे -
- सेक्शन A: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
- सेक्शन B: संख्यात्मक मान आधारित प्रश्न
दोनों सेक्शन में गलत उत्तरों पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
आवेदन शुल्क
जेईई मेन 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए, छात्रों को अपेक्षित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। श्रेणीवार जेईई मेन 2026 आवेदन शुल्क नीचे दिए स्क्रीनशॉट में देखें:

जेईई मेन के लिए आवेदन कैसे करें?
जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन करने के सरल स्टेप्स इस प्रकार हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- "Candidate Activity Board" में जाकर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडेंशियल्स से पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र (Application Form) भरें और शुल्क जमा करें।
- सभी जानकारी सही से जांचें और पूर्वावलोकन करें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसका डाउनलोड कर लें।
- भविष्य में उपयोग के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ (Confirmation Page) का प्रिंटआउट निकाल लें।