आपत्तियों के बाद जारी हुई फाइनल आंसर की
एनटीए ने 19 और 20 फरवरी 2026 के बीच प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया था। विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आवश्यक संशोधन किए गए और अब अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी गई है। यही फाइनल आंसर की परिणाम तैयार करने का आधार बनेगी।
प्रवेश के लिए क्यों महत्वपूर्ण है आंसर की?
जेईई मेन देश की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके माध्यम से एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में दाखिला मिलता है। पेपर 2 विशेष रूप से B.Arch और B.Planning कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। फाइनल आंसर की के आधार पर ही अभ्यर्थियों के अंक निर्धारित किए जाएंगे।
JEE Main Paper 2 Final Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “JEE (Main) 2026 Session 1 Paper 2 Final Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर खुली पीडीएफ फाइल देखें।
- डाउनलोड आइकन पर क्लिक कर फाइल सेव करें।
- भविष्य के संदर्भ और स्कोर मिलान के लिए सुरक्षित रखें।
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब परिणाम घोषित होने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।