फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Paper 2 Result: जेईई मेन पेपर-2 का परिणाम घोषित, नील संदेश और सुनिधि ने किया टॉप; ऐसे चेक करें रिजल्ट

Sun, 23 Feb 2025 04:57 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2025 Paper 2 Result: जेईई मेन 2025 पेपर 2 का परिणाम जारी हो गया है। एजेंसी ने रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों की मदद से स्कोरकार्ड देख सकते हैं। जेईई मेन 2025 पेपर 2 की परीक्षा 30 जनवरी को हुई थी।
विज्ञापन
JEE Mains 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2025 Paper 2 Result OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 23 फरवरी 2025 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा सत्र-1 (JEE Main) पेपर 2 (बी. आर्क/बी. प्लानिंग) का परिणाम जारी कर दिया है।  जेईई मेन 2025 पेपर 2 परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सक्रिय कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 की परीक्षा दी थी, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 
उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- जेईई मेन 2025 आवेदन संख्या और पंजीकरण के दौरान बनाए गए पासवर्ड का उपयोग करके जेईई मेन 2025 सत्र 1 पेपर 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BArch में नील संदेश, BPlanning परीक्षा में सुनिधि सिंह ने किया टॉप

पेपर 2A (BArch) के लिए आवेदन करने वाले 63481 उम्मीदवारों में से 44144 ने परीक्षा दी और पेपर 2 B (BPlanning) के लिए पंजीकृत 28335 छात्रों में से 18596 ने इसमें भाग लिया। महाराष्ट्र के पटने नील संदेश ने BArch परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं, जबकि सुनिधि सिंह ने पूरे अंक हासिल करके BPlanning परीक्षा में टॉप किया है।

और भी पढ़ें-  JEE Main Paper 2 Topper List: जेईई मेन पेपर-2 के नतीजे जारी, यहां देखें बी. आर्क और बी. प्लानिंग की टॉपर लिस्ट

30 जनवरी को हुई थी परीक्षा

बीआर्क और बीप्लानिंग कार्यक्रमों के लिए जेईई मेन 2025 पेपर 2 का जनवरी सत्र 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित किया गया था। इसलिए, स्कोर का कोई सामान्यीकरण नहीं होगा। एनटीए ने जेईई मेन पेपर 2 की अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया है। उम्मीदवारों को 16 फरवरी तक अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई मेन पेपर-2 परिणाम 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार जेईई मेन पेपर 2 2025 के स्कोर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • जेईई मेन 2025 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘जेईई (मेन) 2025 सत्र-1 पेपर-2 (बी.आर्क./बी.प्लान.) के परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन संख्या, पासवर्ड और दिखाए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • इसके बाद लॉगिन बटन पर दबाएं।
  • जेईई मेन 2025 पेपर 2 स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें