OMR और CBT टेस्ट का आयोजन
BSEB द्वारा आयोजित इस कोचिंग में हर महीने दो बार OMR टेस्ट और CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्रों की प्रगति को मापने और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।
BSEB Super 50 फ्री कोचिंग: पात्रता
BSEB, CBSE, ICSE या अन्य किसी बोर्ड से पढ़ाई कर रहे वे छात्र जो इस समय कक्षा 10 की परीक्षा दे रहे हैं और जो बिहार बोर्ड से कक्षा 11 में पढ़ाई करना चाहते हैं, वे इस कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, BSEB के कक्षा 11 के छात्र भी इस कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कोचिंग के लिए आवेदन बिहार के 9 प्रमुख जिलों - मुजफ्फरपुर, पटना, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुंगेर - में स्वीकार किए जा रहे हैं।