फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2025: एनटीए ने जारी किया जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा का शेड्यूल, दो अप्रैल से शुरू होंगे एग्जाम

Mon, 10 Mar 2025 02:07 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। सत्र-2 का आयोजन 2 से 9 अप्रैल तक होगा। 

विज्ञापन
JEE Mains 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2025 Session 2: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2025) सत्र-2 की परीक्षा के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। सत्र-2 की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए खुद को पंजीकृत कराया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत कार्यक्रम देखें। 
विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। विदेशों में भी 15 केंद्र बनाए गए हैं। जेईई मेन सत्र 2 का आयोजन 2 से 9 अप्रैल, 2025 तक किया जाएगा।
विज्ञापन

जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा कार्यक्रम 2025 के अनुसार, जेईई मेन पेपर 1 (बीई, बीटेक) पहले पांच दिनों में आयोजित किया जाएगा। एजेंसी जेईई मेन पेपर 2ए (बीआर्क), पेपर 2बी (बीप्लानिंग) और पेपर 2ए और 2बी (बीआर्क, बीप्लान) अंतिम दिन आयोजित करेगी। जेईई मेन परीक्षा 2025 दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी - शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

JEE Main 2025 Session-2 Exam Schedule: जेईई मेन परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा तिथि पेपर शिफ्ट
2, 3, 4, 7 अप्रैल  पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक) पहली पाली (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)
दूसरी पाली (अपराह्न 3:00 बजे से 6:00 बजे तक)
8 अप्रैल  पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक) दूसरी पाली (अपराह्न 3:00 बजे से 6:00 बजे तक)
9 अप्रैल पेपर 2ए (बी. आर्क), पेपर 2बी (बी. प्लानिंग) और पेपर 2ए और 2बी (बी. आर्क और बी. प्लानिंग दोनों) पहली पाली (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)
विज्ञापन

जेईई मेन परीक्षा पैटर्न

जेईई मेन 2025 संशोधित पैटर्न के अनुसार, सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न शामिल नहीं होंगे। जेईई मेन में प्रत्येक विषय में केवल 5 प्रश्न होंगे और छात्रों को सभी 5 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। जेईई मेन 2025 पाठ्यक्रम में तीन विषयों- भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित के विषय शामिल हैं। जेईई मेन 2025 परीक्षा में 3 पेपर होंगे बीटेक, बीई के लिए पेपर 1, बीआर्क के लिए पेपर 2ए और बीप्लान के लिए 2 बी। जेईई मेन 2025 पेपर 1 में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें