फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Mains 2025: जेईई मेंस के लिए पंजीकरण शुरू, एनटीए ने जारी किया नोटिस; नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

Mon, 28 Oct 2024 06:49 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Mains 2025 Registration Start: एनटीए ने जेईई मेंस 2025 सत्र 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर अपलोड कर दी गई है।
 
विज्ञापन
JEE Mains 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Mains 2025 Notification Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, यानी 28 अक्तूबर को संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE mains 2025) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही एजेंसी ने जेईई मेंस 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. के माध्यम से जेईई मेंस 2025 सत्र 1 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण लिंक 22 नवंबर रात 11:50 बजे तक सक्रिय रहेगा।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "उम्मीदवार जेईई (मुख्य) - 2025 सत्र 1 के लिए केवल "ऑनलाइन" मोड के माध्यम से वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, किसी अन्य मोड में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।" 

JEE Mains 2025 Date: नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

जेईई मेंस परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 28 अक्तूबर से 22 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन (JEE Mains 2025 Exam Date) 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 के बीच किया जाएगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले उपलब्ध होगा। हालांकि, परीक्षा शहर की सूचना जनवरी के पहले सप्ताह में साझा कर दी जाएगी।

आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है कि परीक्षा 13 भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड, मलयालम, मराठी, उडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू) में आयोजित की जाएगी।
 
जेईई मेंस 2025 का कार्यक्रम
आयोजन तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू  28 अक्तूबर 2024
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि  22 नवंबर 2024 रात्रि 09 बजे तक
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि  22 नवंबर 2024 रात्रि 11.50 बजे तक
परीक्षा शहर की जानकारी  जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में
एडमिट कार्ड  परीक्षा की तिथि से 3 दिन पहले
परीक्षा का आयोजन  22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 के बीच
रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख बाद में सूचित किया जाएगा
परिणाम की घोषणा  12 फरवरी 2025
वेबसाइट nta.ac.in, jeemain.nta.nic.in.
विज्ञापन

JEE Mains 2025 Eligibility: पात्रता मानदंड 

  • शैक्षिक योग्यता: इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान/जीव विज्ञान/तकनीकी व्यावसायिक विषय के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण  होना चाहिए। जो छात्र 2025 में 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होंगे, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।
  • न्यूनतम अंक: उम्मीदवारों को संबंधित संस्थानों द्वारा निर्दिष्ट कक्षा 12वीं की परीक्षा में न्यूनतम प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए। यह आमतौर पर सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए लगभग 75% और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 65% होता है।
  • आवश्यक विषय: अभ्यर्थियों ने कक्षा 12वीं में भौतिकी, गणित और निम्नलिखित में से एकः रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी या तकनीकी व्यावसायिक विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।
  • प्रयासों की संख्या: उम्मीदवार अधिकतम तीन लगातार वर्षों तक जेईई मेन का प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावा, जेईई मेन 2025 के लिए आवेदन करने की कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें