JEE Main Answer Key Date 2025: अभ्यर्थियों को रहेगा उत्तर कुंजी का इंतजार
तीन घंटे लंबी जेईई मेन परीक्षा के लिए छात्रों की प्रतिक्रियाएं और कोचिंग सेंटर विश्लेषण जल्द ही आने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, आधिकारिक उत्तर कुंजी की तिथि पर अभी तक कोई अपडेट साझा नहीं की गई है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्हें अब उत्तर कुंजी का इंतजार रहेगा।
पिछले वर्ष एनटीए ने परीक्षा की समाप्ति के पांच दिनों बाद उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी थी। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि एनटीए परीक्षा समाप्ति के सप्ताह भर के भीतर उत्तर कुंजी प्रकाशित कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
पिछले वर्ष की जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी का नोटिस -

JEE Main Result Date 2025: 12 फरवरी को जारी होगा रिजल्ट
एनटीए द्वारा जारी जेईई मेन इंफोर्मेशन ब्रोशर के अनुसार, जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा के नतीजे 12 फरवरी, 2025 को जारी किए जाने हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है परीक्षा समाप्त होने पर एनटीए जल्द से जल्द उत्तर कुंजी जारी करेगा। उसके बाद उम्मीदवारों से उत्तर कुंजी पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाएगी, जिसके आधार पर परिणामों की घोषणा की जाएगी।
JEE Mains 2025 Shift 1 Question Paper: विशेषज्ञ करेंगे विश्लेषण
हालांकि, विशेषज्ञ जेईई मेन की अनौपचारिक उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र पीडीएफ भी साझा करेंगे। अनौपचारिक डेटा की मदद से, उम्मीदवारों को यह अंदाजा हो जाएगा कि उन्होंने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया है।
JEE Main Exam 2025: कल की परीक्षा के लिए रहें तैयार
अगली जेईई मेन परीक्षा कल यानी 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के दिन की गाइडलाइन पढ़ सकते हैं।