अप्रैल सत्र की परीक्षा के लिए फरवरी में शुरू होंगे आवेदन
वहीं, दूसरे चरण यानी अप्रैल सत्र की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पुनः फरवरी माह में आवेदन करना होगा। इस वर्ष एक बार आवेदन करने के बाद उसमें कोई बदलाव संभव नहीं हो सकेगा, ऐसे में विद्यार्थी नियमों को ध्यान में रखते हुए आवेदन करें। दूसरी ओर से अभी तक बोर्ड पात्रता को लेकर विद्यार्थियों में असमंजस बरकरार है। एनटीए ने परीक्षा के आयोजक होने की बात कहकर मामला बदलाव या राहत संबंधी मामला जेईई अपेक्स बोर्ड पर छोड़ दिया है। इसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी ऐसे हैं जिनकी 12वीं बोर्ड में प्राप्तांक 75 प्रतिशत से कम है और आवेदन करने में अभी भी बोर्ड पात्रता के संबंध में स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं।
पात्रता को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में दी गई है चुनौती
इसके अलावा, कुछ विद्यार्थियों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में आईआईटी, एनआईटी में 75 प्रतिशत प्रवेश बोर्ड पात्रता को चुनौती दी हुई है। यहां मामले की सुनवाई 10 जनवरी को होनी है। ऐसे में कई विद्यार्थी आवेदन करने में देरी कर रहे हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि 75 प्रतिशत बोर्ड पात्रता आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए है। बोर्ड पात्रता जेईई मेन परीक्षा में शामिल के लिए बाध्यता नहीं है। इसलिए, विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन जरूर करें, क्योंकि जेईई मेन एवं एडवांस्ड के आधार पर कई शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थान ऐसे हैं जहां पर 75 प्रतिशत की बोर्ड पात्रता नहीं है एवं उनमें प्रवेश जेईई मेन एवं एडवांस्ड की रैंक के आधार पर ही दिया जाता है।