फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2023: इंजीनियरिंग संस्थानों में आवेदन प्रक्रिया शुरू; जेईई मेन की अधिसूचना के इंतजार में लाखों छात्र

Tue, 22 Nov 2022 09:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2023 Notification Delay: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई-मेन की तारीख की घोषणा का लाखों छात्र उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं और जैसे-जैसे दिन निकलते जा रहे हैं छात्रों में कन्फ्यूजन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2023 Notification Delay: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई-मेन की तारीख की घोषणा का लाखों छात्र उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं और जैसे-जैसे दिन निकलते जा रहे हैं छात्रों में कन्फ्यूजन बढ़ता जा रहा है। क्योंकि न तो अभी तक संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन परीक्षा 2023 का संभावित कार्यक्रम भी जारी नहीं हुआ। ऐसे लाखों छात्र इसलिए परेशान है कि जेईई मेन का आयोजन किस महीने में होगा? अभी यह फाइनल नहीं हुआ है और न ही यह कि अगले साल में जेईई मेन परीक्षा कितने चरण में होनी है, इस बारे में भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कोई सार्वजनिक सूचना नहीं जारी की गई। 

विज्ञापन

ये इंजीनियरिंग संस्थान भी हैं छात्रों की पसंद

आईआईटी, एनआईटी के साथ साथ कई ऐसे बड़े एवं प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थान भी हैं, जिनसे बड़ी संख्या में छात्र डिग्री हासिल कर अपना भविष्य बना रहे हैं। ऐसे छात्र जिनका जेईई मेन में एनटीए स्कोर अच्छा नहीं आता है तो उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे विद्यार्थी समकक्ष अच्छे इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में छात्रों के लिए एनआईटी के अलावा कुछ प्रमुख संस्थान जैसे बिट्स पिलानी, वीआईटी वैल्लोर, मणिपाल मैंगलुरु, आईपीयू दिल्ली, अमृता चैन्नई, एसआरएम चैन्नई, जामिया दिल्ली, क्यूसेट केरला, एएमयू अलीगढ़, कॉमेडक कर्नाटक, यूपीईएस देहरादून, सीएमआई चैन्नई, एनमेट मुंबई, आईएसआई कोलकाता, ट्रिपल आईटी हैदराबाद, एलपीयू आदि हैं। छात्र यहां से भी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर सकते हैं। 

 

राज्य स्तरीय प्रमुख संस्थान भी विकल्प

इसके अलावा इंजीनियरिंग करने के इच्छुक छात्र अपने-अपने छात्र के इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए भी अलग से आवेदन कर सकते हैं। कई कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो कुछ में जल्द शुरू होने वाली है। कुछ इंजीनियरिंग संस्थानों ने अपनी प्रवेश परीक्षाएं अप्रैल माह में रखी हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल ने अपना स्टेट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 30 अप्रैल को रखा है, जिसमें पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त अन्य राज्यों के छात्र भी आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं। 

 

विज्ञापन

ऐसी स्थिति में क्या करें छात्र?

छात्र अभी आईआईटी, एनआईटी के अतिरिक्त इन अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की जल्दी न करें, क्योंकि सभी संस्थानों में आवेदन की अंतिम तिथि बहुत आगे तक है और अभी उनके पास आवेदन के लिए पर्याप्त समय है। साथ ही वे पहले जेईई-मेन की तिथियां जारी होने का इंतजार करें और यदि जेईई मेन परीक्षा अन्य कॉलेजों के आवेदन की अंतिम तिथि एवं उनकी परीक्षा से पहले है तो वे जेईई मेन देकर अपने परिणाम और एनटीए रैंक के आधार पर आकलन कर लें और फिर दूसरे कॉलेज के विकल्प पर विचार करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें