JEE Main 2022 इन तारीखों पर होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जेईई मेन 2022 जून और जुलाई में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2022 का पहला सत्र जहां 20 जून से 29 जून के बीच आयोजित किया जाएगा, वहीं, दूसरा सत्र 21 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित होगा।
पहले चरण की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना, प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने और परिणाम की घोषणा की तारीखें आदि जेईई मेन के आधिकारिक पोर्टल पर नियत समय पर प्रदर्शित की जाती हैं।
JEE Main दूसरे चरण के लिए 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन
JEE Main 2022: आवेदक इन बातों का रखें ध्यान
जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन- 2022 सत्र-1 के लिए परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान किया है और जेईई मेन- 2022 सत्र-2 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें अपने पिछले सत्र के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा। वे सत्र-2 के लिए केवल पेपर, परीक्षा का माध्यम और शहर चुन सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन नहीं किया है, उन्हें नए सिरे से आवेदन करना होगा।