JEE Main 2022: फिजिक्स का पार्ट सभी पारियों में सबसे आसान
25 जून को एनटीए ने जेईई मेन 2022 की तीसरे दिन की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है। जेईई मेन एक्सपर्ट्स ने पहली पारी की परीक्षा का विश्लेषण आसान से मध्यम स्तर पर किया है। जेईई मेन की तैयारी कराने वाले एक्सपर्ट फैकल्टीज के अनुसार, फिजिक्स का पार्ट सभी पारियों में सबसे आसान रहा है।
जबकि, केमिस्ट्री का पार्ट मुख्य रूप से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम और पुस्तकों पर आधारित था। इसलिए, जिन छात्रों ने एनसीईआरटी की पुस्तकों से पूरी तरह से तैयारी की थी, वे इसमें बेहतर स्कोर कर सकते हैं। वहीं, लंबी कैल्कुलेशन वाले सवालों के कारण इस वर्ष गणित का पार्ट थोड़ा उलझाने वाला था। छात्रों ने इसको डिफिकल्टी लेवल पर कठिन माना है।
JEE Mains 2022: बीते दिन ऐसा रहा था पेपर
बात अगर 24 जून की करें तो शिफ्ट-1 में पीसीएम से ओवरऑल 65 प्रश्न पूछे गए थे। इनमें से केमिस्ट्री से 25 प्रश्न, मैथ्स से 22 प्रश्न, फिजिक्स से 27 प्रश्न पूछे गए थे। इनमें से 45 फीसदी यानी 29 प्रश्न कक्षा 11वीं के सिलेबस पर आधारित थे तो 55 फीसदी यानी 35 प्रश्न कक्षा 12वीं के सिलेबस पर आधारित थे।
इसके बाद 24 जून को शिफ्ट-2 में पीसीएम से ओवरऑल 66 प्रश्न पूछे गए थे। इनमें से केमिस्ट्री से 28 प्रश्न, मैथ्स से 17 प्रश्न, फिजिक्स से 21 प्रश्न पूछे गए थे। इनमें से 52 फीसदी यानी 34 प्रश्न कक्षा 11वीं के सिलेबस पर आधारित थे तो 48 फीसदी यानी 32 प्रश्न कक्षा 12वीं के सिलेबस पर आधारित थे।