JEE Main 2022: एडवांस इंफोर्मेशन स्लिप होंगी जारी
नवीनतम अपडेट के अनुसार, जेईई मेन 2022 का पहला सत्र जून माह में 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून, 2022 को आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड से पहले, एनटीए उम्मीदवारों के लिए आवंटित परीक्षा केंद्र वाले शहरों के बारे में सूचित कर सकता है। इसके लिए एनटीए की ओर से एडवांस इंफोर्मेशन स्लिप जारी कर सकता है। छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
JEE Main 2022: प्रवेश-पत्र में त्रुटि हो तो करें यह काम
एडमिट कार्ड में एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी हो सकता है जहां उन्हें अपनी हाल की स्वास्थ्य स्थिति और यात्रा इतिहास को भरना होगा। जेईई मेन प्रवेश पत्र में किसी भी त्रुटि के मामले में, उम्मीदवारों को तुरंत एनटीए हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए। जेईई मेन - 2022 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011- 40759000/ 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।