फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2021: 16 जनवरी है आवेदन की आखिरी तारीख, ऐसे भरें फॉर्म

Mon, 04 Jan 2021 05:15 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 जनवरी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जल्द से जल्द हर हाल में अपना आवेदन फॉर्म भर लें। अभ्यर्थी jeemain.nta.nic.in के जरिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-World Braille Day 2021 : वह शख्स जिसे दृष्टिबाधित मानते हैं मसीहा, 16 की उम्र में बना दी थी नई भाषा

16 दिसंबर 2020 को जारी हुआ था फॉर्म
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 16 दिसंबर 2020 को ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2021 के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया था। आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 जनवरी मध्यरात्रि तक रखी गई है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केरल: 9 महीने बाद फिर से खुले कॉलेज-विश्वविद्यालय, कोरोना दिशा-निर्देशों का हो रहा है सख्ती से पालन
विज्ञापन


चार सत्रों में होगी जेईई मेन परीक्षा
इस साल जेईई मेन की परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में होगी। यह परीक्षा चार सत्रों में होगी। फरवरी सत्र की परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक होगी। इसके बाद दूसरे सत्र की परीक्षा  15-18 मार्च तक होगी। तीसरे सत्र की परीक्षा 27-30 अप्रैल और चौथे सत्र की परीक्षा 24-28 मई तक होगी।

13  भाषाओं में होगी परीक्षा
जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इस वर्ष छात्रों को कुल 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे। 15 वैकल्पिक प्रश्नों की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। फरवरी सत्र के लिए जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड फरवरी के पहले हफ्ते में ऑनलाइन मोड जारी होंगे। 

ऐसे भरें जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म 2021
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें।
-पहचान आईडी, नाम, जन्म तिथि और जेंडर के जरिए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करें।
-इसके बाद अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों को अपलोड करें।
-दिए गए निर्देशों के अनुसार स्कैन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के साथ दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी सभी जानकारी भरें और आखिर में आवेदन शुल्क भरें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें