फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2021: पहला चरण 23 फरवरी से होगा शुरू, छात्र इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 19 Feb 2021 06:23 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2021 का पहला चरण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 23 से 26 फरवरी तक देश एवं विदेश में आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में एनटीए ने छात्रों के लिए एडमिट कार्ड्स के साथ कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। यदि आप भी जेईई मेन 2021 की परीक्षा देने जा रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि परीक्षा हॉल में किन-किन चीजों को ले जाना वर्जित है। 

क्या ले जाएं

  • कोविड-19 की स्थितियों को मद्देनजर रखते हुए स्वयं एवं अन्य परीक्षार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग (दो गज की दूरी) का पालन करना चाहिए। छात्रों को अपने साथ हैंड सैनिटाइजर ले जाएं एवं ग्लव्स, मास्क अवश्य पहने।
विज्ञापन

  • इसके साथ पानी और कुछ खाद्य पदार्थ रखना चाहिए। हालांकि खाद्य पदार्थों को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार उसे परीक्षा हॉल के बाहर छोड़ सकते हैं।
  • जिन छात्रों को डायबिटीज है केवल उन्हें ही परीक्षा हॉल के अंदर खाद्य पदार्थ (फल या ग्लूकोज की टेबलेट्स) और पानी ले जाने की अनुमति दी जाएगी। पानी के लिए केवल ट्रांसपेरेंट बॉटल का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।

  • छात्र अपने साथ एनटीए द्वारा जारी एडमिट कार्ड, फोटो आईडी और अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना न भूलें।

क्या न ले जाएं

  • जेईई मेन 2021 में सम्मिलित होने वाले छात्रों को किसी भी धातु से बनी वस्तु को ले जाने की अनुमति नहीं है। साथ ही किसी भी प्रकार के गहने पहनने से बचना चाहिए। परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक घड़ी ले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

  • छात्रों/छात्राओं को अपने सिर को टोपी, दुपट्टे आदि से ढंकने की अनुमति नहीं है। यदि कोई धार्मिक मान्यताओं की वजह से दुपट्टा, हाथ में कड़ा पहनता या किरपाण आदि धारण करता है, तो उसे गेट बंद होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर अधिकारियों को सूचित करना होगा।
  • छात्रों को हैंडबैग, गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक आइटम या किसी भी प्रकार के संचार उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं है।
  • सामाजिक दूरी के साथ चरणबद्ध तरीके से प्रवेश कराने के लिए छात्रों को समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें