फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2021: जेईई मेन के लिए आवेदन फॉर्म भरने का आखिरी दिन आज, 5 चरणों में ऐसे करें अप्लाई

Sat, 16 Jan 2021 11:20 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेईई मेन 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

JEE Main 2021: जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने का आज आखिरी दिन है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए हर हाल में आवेदन फॉर्म भर लें। क्योंकि, आज के बाद आवेदन फॉर्म भरने के लिए एप्लीकेशन विंडो फिर नहीं खुलेगी। अभ्यर्थी रात 11:59 बजे तक जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-SSC CHSL Result: 2019 CHSL टियर-1 परीक्षा के परिणाम घोषित, करें डाउनलोड

ऐसे भरें जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म 2021
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करें।
-पहचान आईडी, नाम, जन्म तिथि और जेंडर के जरिए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करें।
-इसके बाद अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों को अपलोड करें।
-दिए गए निर्देशों के अनुसार स्कैन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के साथ दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी सभी जानकारी भरें और आखिर में आवेदन शुल्क भरें।

इसे भी पढ़ें-भारतीय सेना में अधिकारी बनने का है खास मौका, इस वेबिनार से पाएं सभी सवालों का जवाब 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दे कि जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इस वर्ष छात्रों को कुल 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे। 15 वैकल्पिक प्रश्नों की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। फरवरी सत्र के लिए जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड फरवरी के पहले हफ्ते में ऑनलाइन मोड जारी होंगे।  इस साल जेईई मेन परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में होगी। यह परीक्षा चार सत्रों में होगी। फरवरी सत्र की परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक होगी। इसके बाद दूसरे सत्र की परीक्षा  15-18 मार्च तक होगी। तीसरे सत्र की परीक्षा 27-30 अप्रैल और चौथे सत्र की परीक्षा 24-28 मई तक होगी।


इसे भी पढ़ें-मेरठः सीसीएसयू में जारी रहेगी प्राइवेट की पढ़ाई, पीएचडी में दूसरे विषयों में करें शोध

फर्जी वेबसाइट से बचें
आवेदन करते वक्त अभ्यर्थी फर्जी वेबसाइट से बचें। NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in के जरिए ही आवेदन करें। एनटीए ने एक फर्जी वेबसाइट को लेकर अभ्यर्थियों को सतर्क किया है, जिसका यूआरएल- jeeguide.co.in है। यह वेबसाइट जेईई मेन 2021 के फॉर्म भरने और शुल्क स्वीकार करने को लेकर फर्जी तौर पर संचालित की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें