फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2021: एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका आज, जानिए कब जारी होगा प्रवेश पत्र

Sat, 30 Jan 2021 12:08 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी कि शनिवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन 2021 के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो बंद कर देगी। जिन अभ्यर्थियों ने जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए अभी तक अपने आवेदन में सुधार नहीं किया है, उनके पास आज आखिरी मौका है, क्योंकि इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की खिड़की फिर नहीं खुलेगी। अभ्यर्थी हर हाल में आज आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फॉर्म में सुधार कर लें।

आधिकारिक वेबसाइट
jeemain.nta.nic
इसे भी पढ़ें-हरियाणा: 1 फरवरी से खुलेंगे छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल, ये रहेगी टाइमिंग


 
विज्ञापन

2 of 3
Student jee main Exam 2020 - फोटो : पीटीआई
अभ्यर्थी jeemain.nta.nic के जरिए आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में अपना नाम, माता-पिता का नाम, पता व शैक्षिक योग्यता आदि चीजों में सुधार कर सकते हैं।  आपको बता दें कि एनटीए फरवरी के दूसरे सप्ताह में जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।
इसे भी पढ़ें-मौत के 19 साल बाद भी सुर्खियों में अमेरिकी पत्रकार; पाकिस्तान भी परेशान, पढ़िए पूरा मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
JEE MAIN - फोटो : अमर उजाला
एनटीए इस वर्ष 4 चक्रों में जेईई मेन 2021 परीक्षा आयोजित करेगा। पहला चक्र 23 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाना है। परीक्षा का दूसरा चक्र 15 मार्च से 18 मार्च तक चलेगा। इसके बाद तीसरा सत्र होगा, 27 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित होगा। जेईई मेन 2021 परीक्षा का चौथा चक्र 24 से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इस वर्ष छात्रों को कुल 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे। 15 वैकल्पिक प्रश्नों की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। फरवरी सत्र के लिए जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड फरवरी के पहले हफ्ते में ऑनलाइन मोड जारी होंगे। 

इसे भी पढ़ें-IGNOU: दिसंबर 2020 टर्म एंड परीक्षा के लिए इग्नू का प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें