फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Result 2020: ये हैं 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 24 छात्र

Sat, 12 Sep 2020 11:38 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

JEE Main 2020 Result, Toppers List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2020 के नतीजों की घोषणा कर दी है। जेईई मेन परीक्षा के नतीजे  शुक्रवार रात को जारी किए गए। इस साल जेईई मेन (JEE Main) में 24 छात्रों ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 1 से 6 सितंबर के बीच हुआ था। इस परीक्षा के लिए कुल 8.58 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से करीब 74 प्रतिशत ने ही परीक्षा दी थी। इस साल जेईई मेन की परीक्षा छह लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी। 

विज्ञापन




जेईई मेन 2020 टॉपर्स
इस साल जेईई मेन परीक्षा में सबसे ज्यादा तेलंगाना के आठ छात्रों ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। दिल्ली के पांच, राजस्थान के चार, आंध्र प्रदेश के तीन, हरियाणा के दो और गुजरात एवं महाराष्ट्र के एक-एक छात्र ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल किए।

आइए जानते हैं क्या है उन 24 छात्रों का नाम जिन्होंने सौ परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं।

  • एल. जितेंद्र - आंध्र प्रदेश
  • थडावर्ती विष्णु श्री साई शंकर - आंध्र प्रदेश
  • वाईएसएस नरसिम्हा नायडु - आंध्र प्रदेश
  • चिराग फेलॉर - दिल्ली
  • गुरकिरत सिंह - दिल्ली
  • लक्ष्य गुप्ता - दिल्ली
  • निशांत अग्रवाल - दिल्ली
  • तुषार सेठी - दिल्ली
  • निसर्ग चड्ढा - गुजरात
  • दिव्यांशु अग्रवाल - हरियाणा
  • हर्षवर्धन अग्रवाल - हरियाणा
  • स्वयं शशांक – महाराष्ट्र
  • अखिल अग्रवाल - राजस्थान
  • अखिल जैन - राजस्थान
  • पार्थ द्विवेदी - राजस्थान
  • आर. मुहेन्दर राज - राजस्थान
  • सी. कौशल कुमार रेड्डी - तेलंगाना
  • चुक्का तनुजा - तेलंगाना
  • डी. येशाश चंद्रा - तेलंगाना
  • एम. लिखित रेड्डी - तेलंगाना
  • आर. शशांक अनिरुद्ध - तेलंगाना
  • आर. अरुण सिद्दार्धा - तेलंगाना
  • शिव कृष्ण सागी – तेलंगाना
  • वडापल्ली अरविंद नरसिम्हा - तेलंगाना

ये भी पढ़ें : JEE Advanced 2020: जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए अहम जानकारियां

विज्ञापन


जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
वहीं, अब जेईई एडवांस परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आज यानी कि 12 सितंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जेईई मेन में क्वालिफाई होने वाले छात्र ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठ सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर 16 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें