फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2020: एनटीए ने अभ्यर्थियों को दिया एक और मौका, आवेदन की तारीख 24 मई तक बढ़ी

Tue, 19 May 2020 03:06 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेईई मेन 2020 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन परीक्षा के आवेदन को लेकर मंगलवार को बड़ी घोषणा की। एनटीए ने अभ्यर्थियों को आखिरी मौका देते हुए जेईई मेन परीक्षा के आवेदन फॉर्म को पूरा करने और फिर से फॉर्म भरने के लिए आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना महामारी की वजह से जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना स्थगित कर चुके हैं, उनको भारत में पढ़ाई जारी रखने का मौका दिया जा रहा है। मैंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सलाह दी थी कि ऐसे छात्रों को जेईई मेन में शामिल होने का एक और मौका दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि ऐसे छात्र 24 मई तक जेईई मेन के लिए आवेदन भरें। उन्होंने इसे लेकर एनटीए का नोटिस भी शेयर किया। इसमें जानकारी दी गई है कि छत्रों के लिए जेईई मेन में आवेदन के लिंक को फिर से सक्रिय किया जा रहा है। छात्र 24 मई तक जेईई मेन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जो लोग आवेदन कर चुके हैं, वो आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकते हैं। 24 मई जेईई मेन के आवेदन के लिए आखिरी तारीख है, ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, या किसी कारणवश उनका आवेदन फॉर्म अधूरा रह गया है, तो उनके लिए यह एक शानदार मौका है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें