फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2020: परीक्षा तिथि से लेकर आवेदन की हर जानकारी है यहां, उम्मीदवारों के लिए जानना जरूरी

Wed, 18 Sep 2019 11:42 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेईई मेन 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेईई मेन 2020 परीक्षा के लिए आवेदन बहुत समय पहले ही शुरू हो गए हैं। आपको बता दें कि ये परीक्षा एनटीए द्वारा आयोजित की जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार jeemain.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर्ड कर सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा की तिथि 6 से 11 जनवरी, 2020 निर्धारित की गई है। और अगर परिणामों की बात करें तो 31 जनवरी, 2020 को इसका परिणाम जारी किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर मोड पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य जानकारी-
  • बता दें कि जेईई मेन परीक्षा साल में दो बार होनी तय है।
  • दूसरे चरण की परीक्षा अप्रैल में होगी।
  • जो परीक्षा में अप्रैल में होगी उसके लिए परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 7 फरवरी से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च 2020 तय है।
  • परीक्षा की तिथि 9 से 13 अप्रैल निर्धारित है। 
  • परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल, 2020 को जारी किया होगा।
  • बता दें कि सिलेबस पहले जारी हो चुका है।
आप इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं और किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, इस बारे में हम आपको आगे बता रहे हैं।
  • आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हैं। इसके लिए आपको एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • 3 सितंबर से जेईई मेन के होम पेज पर आपको जेईई मेन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन की लिंक मिलेगी। इस पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • फोटो, डिजिटल सिग्नेचर व अन्य जरूरी दस्तावेज की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें। 
  • अब फीस पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद अपना आवेदन सबमिट कर दें। आवेदन की फाइनल कॉपी को डाउनलोड कर एक प्रिंट संभालकर रख लें।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • स्कैन्ड पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर।
  • कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र जिस पर आपकी जन्म तिथि की जानकारी दर्ज हो।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट।
  • आरक्षित श्रेणी के तहत आते हैं तो संबंधित प्रमाण पत्रों की स्कैन्ड कॉपी।
ऐसे करें फोटो में सुधार-
JEE मेन 2020 के लिए अपनी फोटो में बदलाव करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रयोग करना होगा। बता दें ये सुविधा 13 सितंबर से पोर्टल पर सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...

NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
NTA द्वारा जारी नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
अपने आवेदन में हुई गलती सुधारने के लिए यहां क्लिक करें।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

ये भी पढ़ें- LIC Recruitment: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, आठ हजार से ज्यादा पद खाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें