ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main 2020) की जनवरी परीक्षा के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। इसके लिए आवेदन 3 सितंबर से ही शुरू हो गए थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार जनवरी 2020 में होने वाले जेईई मेन के लिए पहले अंतिम तारीख 30 सितंबर 2019 थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी 10 अक्तूबर 2019 तक इस परीक्षा के लिए आवदेन कर सकते हैं। आप भरे हुए फॉर्म में आपकी फोटो में किसी तरह की गलती भी सुधार सकते हैं। ये गलतियां रह जाने पर आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
आप इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं और किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, इस बारे में हम आपको आगे बता रहे हैं। बढ़ी हुई तारीख के संबंध में जारी नोटिस की लिंक भी आगे दी जा रही है।
ये भी पढ़ें : एक साल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने वाले कितने युवाओं को मिली नौकरी, सामने आई सच्चाई
- आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हैं।
- इसके लिए आपको एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जेईई मेन के होम पेज पर आपको जेईई मेन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन की लिंक मिलेगी। इस पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- फोटो, डिजिटल सिग्नेचर व अन्य जरूरी दस्तावेज की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें।
- अब फीस पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद अपना आवेदन सबमिट कर दें।
- आवेदन की फाइनल कॉपी को डाउनलोड कर एक प्रिंट संभालकर रख लें।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- स्कैन्ड पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर।
- कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र जिस पर आपकी जन्म तिथि की जानकारी दर्ज हो।
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट।
- आरक्षित श्रेणी के तहत आते हैं तो संबंधित प्रमाण पत्रों की स्कैन्ड कॉपी।
ये भी पढ़ें : अब हर श्रेणी के छात्रों को मिलेगी JEE और NEET की फ्री कोचिंग, ये है स्कीम
एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, अभ्यर्थी 6 दिसंबर 2019 से इस परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। जबकि परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 6 जनवरी 2020 से लेकर 11 जनवरी 2020 तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा खत्म होने के 20 दिन बाद उनका परिणाम भी मिल जाएगा।
जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
जेईई मेन द्वारा जारी नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
गलतियां सुधारने के लिए यहां क्लिक करें।