जेईई (JEE) यानि कि ज्वाइंट एंटरेंस एग्जाम इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए नितांत आवश्यक प्रवेश परीक्षा है। इस वर्ष यह परीक्षा जुलाई महीने में होगी । इस परीक्षा के दो हिस्से हैं, जेईई मेंस व जेईई एडवांस । इसे सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक माना जाता है । जिसके लिए छात्र महीनों पहले से ही कड़ी तैयारी करनी शुरू कर देते हैं । हालांकि परीक्षा की तैयारी में अब मात्र 2 महीने का समय ही शेष है, लेकिन सही रणनीति के तहत की गई तैयारी 2 महीनों में आपकी काफी सहायता कर सकती है । परीक्षा की तैयारी में कुछ बातों का ध्यान रखकर आप बचे हुए 2 महीने में ही काफी तैयारी कर सकते हैं ।
सही रणनीति के तहत करें तैयारी-
रिवीजन करना है अत्यंत महत्वपूर्ण
अक्सर हम सिलेबस खत्म करने के चक्कर में रिवीजन करना भूल जाते हैं । जो टॉपिक आज आप पढ़ें उसे अगले दिन दोहराने के बाद ही आगे बढ़ें । सिलेबस पूरा करने के बाद पुनः रिवीजन जरूर कर लें।
सिलेक्टिव स्टडी से बचें
टाइम मैनेजमेंट
जेईई की तैयारी में टाइम मैनेजमेंट का बहुत योगदान होता है । प्रश्नों को हल करने में तेजी लाने का अभ्यास करें । दैनिक रूप से प्रैक्टिस सेट को हल करें । सही टाइम मैनेजमेंट से परीक्षा में सवालों को दोहराने का आपके पास पूरा समय रहता है ।
सावधानी से करें किताबों का चयन
अक्सर छात्र जल्दी तैयारी करने के लिए कई किताबों का चयन में गलती कर बैठते हैं । ऐसे में गलत किताब के चक्कर में पड़ कर आप अपना समय तो नष्ट करते ही हैं साथ ही ढेर सारी किताबों की वजह से आप के दिमाग में भ्रामक स्थिति भी उत्पन्न होती है । किताबों अथवा स्टडी मैटेरियल का चयन हमेशा एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए ।
इन बातों का ध्यान रखकर आप जेईई 2020 की अपनी तैयारी पक्की कर सकते हैं । लॉकडाउन के कारण सारे कोचिंग बंद है । जिससे छात्रों को तैयारी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । इन बातों को ध्यान में रखकर सफलता डॉट कॉम ने 45 दिनों के जेईई क्रैश कोर्स की शुरूआत की है ।
JEE परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र हमारी अनुभवी फैकल्टी से घर बैठे कोचिंग ले सकते हैं। पांच हजार से ज्यादा छात्रों ने इनकी संरक्षण में नीट और जेईई की परीक्षा सफल की है।
6,999 रुपये में लें क्रैश कोर्स में दाखिला और परीक्षाओं में पाएं सफलता-
NEET, JEE और UPSEE प्रवेश परीक्षाओं के लिए 'सफलताडॉटकॉम' के इस ऑनलाइन क्रैश कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी मात्र 6,999 रुपये में दाखिला ले सकते हैं।
'अमरउजालाडॉटकॉम' के पाठकों के लिए विशेष छूट-
'अमरउजालाडॉटकॉम' के पाठकों को इस क्रैश कोर्स की फीस पर 2000 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। यह छूट पहले 100 एडमिशन के लिए ही उपलब्ध है। इस मौके को अपने हाथ से जाने न दें और अभी इस कोर्स में दाखिला लें । यह छूट पाने के लिए पाठकों को AMAR2000 कूपन कोड का उपयोग करना होगा।
इस नए कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें- https://bit.ly/3dvBaSZ