राजित गुप्ता AIR-1 के साथ बने टॉपर; देवदत्ता माझी महिला वर्ग में अव्वल
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
JEE Advanced Toppers 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 के टॉपर्स की सूची आज जारी कर दी गई है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में आईआईटी दिल्ली ज़ोन के राजित गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 332 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है। वहीं, आईआईटी खड़गपुर ज़ोन की देवदत्ता माझी ने AIR 16 के साथ महिला टॉपर का खिताब अपने नाम किया है।
टॉप 15 में सभी पुरुष उम्मीदवार
जेईई एडवांस्ड की टॉप 15 रैंक में सभी उम्मीदवार पुरुष हैं। इस साल परीक्षा में कुल 1,80,422 उम्मीदवारों ने पेपर 1 और 2 दोनों में हिस्सा लिया, जिनमें से 54,378 उम्मीदवार पास हुए हैं। इनमें 9,404 महिलाएं भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, फाइनल उत्तर कुंजी भी हुई जारी, देखें कटऑफ
जेईई एडवांस्ड टॉपर्स लिस्ट
| रैंक |
नाम |
अंक |
ज़ोन |
| 1 |
राजित गुप्ता |
332 |
आईआईटी दिल्ली |
| 2 |
सक्षम जिंदल |
332 |
आईआईटी दिल्ली |
| 3 |
माजिद मुजाहिद हुसैन |
330 |
आईआईटी बॉम्बे |
| 4 |
पार्थ मंदार वर्तक |
327 |
आईआईटी बॉम्बे |
| 5 |
उज्ज्वल केसरी |
324 |
आईआईटी दिल्ली |
| 6 |
अक्षत कुमार चौरसिया |
321 |
आईआईटी कानपुर |
| 7 |
साहिल मुकेश देव |
321 |
आईआईटी बॉम्बे |
| 8 |
देवेश पंकज भैया |
319 |
आईआईटी दिल्ली |
| 9 |
अर्णव सिंह |
319 |
आईआईटी हैदराबाद |
| 10 |
वडलमूड़ी लोकेश |
317 |
आईआईटी हैदराबाद |
महिला टॉपर 2025: देवदत्ता माझी
महिला वर्ग में टॉप करने वाली देवदत्ता माझी, आईआईटी खड़गपुर ज़ोन से हैं और उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 16 हासिल की है। इस साल सबसे ज्यादा उम्मीदवार आईआईटी हैदराबाद ज़ोन से सफल हुए हैं, जहां से 12,946 छात्र पास हुए हैं। इसके बाद आईआईटी दिल्ली ज़ोन से 11,370 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया।
जेईई एडवांस्ड 2025 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में प्राप्त अंकों को जोड़कर कुल अंक बनाए जाते हैं। केवल वही छात्र रैंक सूची में शामिल होते हैं जो विषयवार और कुल योग में क्वालिफाइंग प्रतिशत को पूरा करते हैं।
JEE Advanced 2025 Result: विभिन्न कैटेगरी में रैंक 1 प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सूची
- ओपन (CRL): राजित गुप्ता
- जनरल-ईडब्ल्यूएस: वंगला अजय रेड्डी
- ओबीसी-एनसीएल: धर्मना ज्ञान रुत्विक साई
- एससी: श्रेयस लोहिया
- एसटी: पार्थ सेहरा
- सीआरएल-पीडब्ल्यूडी: हर्षल गुप्ता
- जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी: सुगम कुमार ठाकुर
- ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी: वर्नित विश्वकर्मा
- एससी-पीडब्ल्यूडी: सुधांश
- एसटी-पीडब्ल्यूडी: यश गौथारिया