जेईई एडवांस: अभ्यर्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
JEE advanced results 2020: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली, जेईई एडवांस परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 5 अक्तूबर को आधिकारिक वेबसाइट पर करेगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। गौरतलब है कि इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की गई थी। जिसके लिए 1,60,831 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 96 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
इसे भी पढ़ें-अनलॉक 5.0: जानिए, स्कूल और कॉलेजों को लेकर नए दिशा-निर्देशों में क्या है प्रावधान?
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुए पेपर 1 में 1,51,311 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। जबकि, दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे के बीच आयोजित हुए दूसरे पेपर में 1,50,900 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। जेईई एडवांस्ड परीक्षा की 'आंसर की' जारी हो चुकी है और अभ्यर्थी 1 अक्तूबर दोपहर 12 बजे तक त्तर कुंजी पर आपत्ति उठा सकते हैं।
ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट
-सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण भरना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे।