भारतीय प्राैद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिले के लिए जेईई एडवांस-2024 के नतीजे रविवार को जारी होंगे। आईआईटी मद्रास सुबह 10 बजे मेरिट स्कोर जारी करेगा। रिजल्ट के बाद आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी समेत केंद्र से वित्तपोषित 114 उच्च शिक्षण संस्थानों में इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोशा) काउंसलिंग-2024 की विंडो सोमवार से खुल जाएगी। दाखिले से पहले इसमें पंजीकरण करना जरूरी होगा।