कब आएंगे परिणाम?
जेईई एडवांस, 2022 परीक्षा की उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों पर पहले विशेषज्ञों की ओर से समीक्षा की जाएगी। इसके बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी का निर्माण होगा। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे। IIT Bombay द्वारा जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक जेईई एडवांस परीक्षा, 2022 के परिणाम 11 सितंबर, 2022 को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करना होगा।
कब हुई थी परीक्षा?
IIT Bombay की ओर से JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन बीते 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक हुआ था। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा में 2.5 लाख रैंक तक के छात्रों को जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलता है।
उत्तर कुंजी हो चुकी जारी
IIT Bombay ने JEE Advanced 2022 परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को पहले ही जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को शनिवार, 03 सितंबर, 2022 को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को 04 सितंबर, 2022 को शाम 05 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था।
कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Announcements के सेक्शन में जाएं।
- अब आपको JEE (Advanced) 2022 के परिणाम का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट कर दें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।