JEE Advanced Result 2020: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट दो दिन बाद जारी होगा। परीक्षा का रिजल्ट 5 अक्तूबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आपको बता दें कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट पांच अक्तूबर को सुबह दस बजे जारी कर दिया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट
jeeadv.ac.in
इसे भी पढ़ें-ICAI CA 2020: परीक्षाएं नहीं होंगी स्थगित, जानिए कब से लेकर कब तक होगा आयोजन?
गौरतलब है कि इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 1,60,831 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 96 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुए पेपर 1 में 1,51,311 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। जबकि, दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे के बीच आयोजित हुए दूसरे पेपर में 1,50,900 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। रिजल्ट की घोषणा के बाद सभी योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी में रजिस्ट्रर करना होगा। इस साल काउंसलिंग की प्रक्रिया 6 अक्तूबर से आरंभ होगी। मेरिट के आधार पर सीटों का अलॉटमेंट होगा।
इसे भी पढ़ें-UPSC: 4 अक्तूबर को है सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, विस्तार से जानिए अहम दिशा-निर्देश
ऐसे देख सकेंगे JEE एडवांस्ड रिजल्ट
-सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको जेईई एडवांस्ड परीक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपनी जानकारी भरेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-आपको बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुलेगा।
-इस तरह से आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।