फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस 2022 के प्रश्न-पत्र जारी हुए, इस तारीख को आएगी आंसर की

Mon, 29 Aug 2022 12:41 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Bombay की ओर से JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन बीते रविवार 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
JEE Advanced 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे/IIT Bombay ने JEE Advanced 2022 परीक्षा के प्रश्न पत्र को जारी कर दिया है। प्रश्न पत्र को छात्रों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। अब पेपर-1 और पेपर-2 दोनों ही प्रश्न पत्र अब जेईई एडवांस के पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस साल JEE Advanced 2022 में शामिल हुए थे, वे अब परीक्षा के प्रश्न पत्र को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख को हुई थे परीक्षा
IIT Bombay की ओर से JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन बीते रविवार 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक हुआ था। आईआईटी बॉम्बे की ओर से 01 सितंबर, 2022 को उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट को भी जारी कर दिया जाएगा। 

कब जारी होगी उत्तर कुंजी?
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे द्वारा  JEE Advanced 2022 परीक्षा की उत्तर कुंजी को 03 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। यह उत्तर कुंजी अंतरिम होगी जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें 04 सितंबर, 2022 तक इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार तय समय में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा लें।

कब जारी होंगे परिणाम?
IIT Bombay की ओर से जारी की गई अंतरिम उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों की पहले विशेषज्ञों की टीम द्वारा समीक्षा की जाएगी। इस समीक्षा के बाद आईआईटी बॉम्बे एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। इसी उत्तर कुंजी पर परिणाम भी आधारित होंगे। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक जेईई एडवांस परीक्षा, 2022 के परिणाम 11 सितंबर, 2022 को जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

कैसे चेक करें प्रश्न पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Announcements के सेक्शन में जाएं।
  • अब आपको  JEE (Advanced) 2022  पेपर 1 और पेपर 2 का लिंक मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करें।
  • अब प्रश्न पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें