JEE Advanced Admit Card 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा?
JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन इस साल 28 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा देशभर के निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पाली में सुबह 09 से 12 बजे तक और दोपहर 02 बजे से शाम 05.30 बजे तक होगी। अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
JEE Advanced Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'JEE Advanced Admit Card 2022 एडमिट कार्ड' लिंक पर जाएं।
- अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
JEE Advanced Admit Card 2022: सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
जेईई एडवांस परीक्षा के माध्यम से सफल छात्रों को देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन परीक्षा में रैंक प्राप्त की है, वे इस परीक्षा में भाग लेंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक cportal.jeeadv.ac.in पर भी जा सकते हैं।